प्रतिनिधि,लातेहार। विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचफेड़ी चौक से बंदुआ पल्हैया तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत सड़क का निर्माण व मरम्मती का कार्य वही कोयली भाया लंका कोपे तक सड़क निर्माण मरम्मती कार्य का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नारियल फोड़ कर किया।इस दौरान विधायक ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि हमारे द्वारा जो भी विकास कार्य की शुरूआत की जायेगी उसे पूरा भी किया जायेगा।





विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि दो वर्ष कोरोना काल में लोगों की जान बचाने मे समय बीत गया। बाकी बचे समय में क्षेत्र का समुचित विकास करना हम सबो के लिए एक चुनौती भरा काम है,जिसे मैं हरसंभव पूरा करके रहूंगा।समय कम है और अभी काम बहुत बाकी है,जिसे सभी के सहयोग से जन आकांक्षाओ की मांग को पूरा किया जायेगा। साथ ही कई और महत्वपूर्ण सड़क बनाया जायेगा। इसी क्रम में क्षेत्र की जनता के द्वारा चिरप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत किया जा रहा है।वहीं विधायक रामचंद्र सिंह ने उपस्थित सहायक अभियंता और ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश भी दिया।





मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव, मनिका विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान , विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, वृंदबिहारी प्रसाद यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ,सहायक अभियंता अवधेश राम ,ओमप्रकाश यादव, तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह ,मुखिया पति मथुरा उरांव ,विशाल पासवान , बहादुर उरांव, अखिलेश यादव, अख्तर अंसारी, समेत कई लोग उपस्थित थे।