प्रतिनिधि, बरकट्ठा।प्रखंड के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोनहरा कला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विधायक अमित कुमार यादव ने पहुंचकर यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया।
ज्ञात हो कोनहरा कला यज्ञ समिति के द्वारा अप्रैल 2024 में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाना है। इसी निमित्त विधायक ने स्थल का जायजा किया। मौके पर उन्होंने यज्ञ समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यज्ञ में हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मौके पर यज्ञ समिति अध्यक्ष ईश्वर यादव, मुंशी पासवान, मुकेश सोनी, श्यामलाल सिंह,मनी यादव, मुकेश यादव, उमेश यादव, त्रिवेणी यादव, एडवोकेट संदीप कुमार ,राम अवतार यादव,राजू यादव ,देवनाथ प्रजापति, जीवन यादव, तुलसी प्रजापति, भुनेश्वर राणा, अनिल यादव, गणेश राणा नंदकिशोर सोनी समेत आदि लोग उपस्थित थे।





