प्रतिनिधि,रांची। गुरुवार को झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शून्यकाल में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने राज्य के पत्रकारो के हितार्थ,चिरप्रतिक्षित मांग पर अपनी आवाज को बुलंद किया।





विधायक ने पत्रकार साथियों की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग उठाते हुए सदन में कहा कि राज्य के पत्रकार साथियों को कई बार समाचार संकलन के लिए काफी जोखिम भरा कदम उठाना पड़ता है और ऐसा देखा जाता है कि पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों द्वारा बदले की भावना से हमले भी होते हैं तो कभी फर्जी मामला भी दर्ज कर उन्हें परेशान किया जाता है। कालिंदी ने वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे में हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि चौथे स्तंभ के हित में एक ठोस पहल हो।सदन में पत्रकार साथियों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए कालिंदी ने कहा है कि मैं आसन के माध्यम से राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून,निःशुल्क बीमा योजना,पेंशन,चिकित्सीय सुविधा जैसे कानून हेतु सरकार से मांग करता हूं।यहां गौरतलब है कि इससे पूर्व विधायक विरंची नारायण ,इंद्रजीत महतो, राज्य की कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी ने राज्य भर के पत्रकारों के हित के लिये सरकार से वार्ता की है।





श्रीमती जोबा मांझी ने झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की मांग पर गक्त बुधवार को जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी से कहा हमारी सरकार पत्रकारों को लेकर संवेदन शील है,जल्द ही बड़ी खबर पत्रकार हित मे सरकार देगी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ही पत्रकार बीमा को लेकर सार्थक कदम उठाया और अभी कई कारगर कदम सरकार पत्रकार हित मे उठायेगी ही।





धन्यवाद विधायक जी अब पत्रकार हित मे जल्द कार्य करे सरकार





झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने विधायक मंगल कालिंदी को धन्यवाद देते हुये कहा,बड़ा हर्ष हुआ झारखण्ड विधान सभा में फिर एक बार पत्रकारों के हित मे आवाज़ उठी।जमशेदपुर जुगसलाई के जे एम एम से विधायक मंगल कालिंदी ने पत्रकारों के हित मे सदन में आवाज़ उठाई।इससे पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो और भाजपा के विधायक विरंची नारयण ने भी पिछले सदन में आवाज लगाई।उठती हुई आवाजो को अवश्य ही मुकाम मिलेगा ।





पूर्व में राज्य की मंत्री श्रीमती जोबा मांझी ने भी सरकार तक बात पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।अब यह आशा है कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इस दिशा में यथा शीघ्र कोई कदम उठा कर पत्रकारिता जगत के लिये कोई बड़ा काम करेंगे।हम हमारे एसोसिएशन की ओर से सदन का भी धन्यवाद करते है,अब तक आवाज उठाने वाले सभी जन प्रतिनिधियों का भी आभार ।