हजारीबाग।विधायक मनीष जायसवाल गुरुवार को 25 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधकर एक सराहनीय पहल की शुरुआत करने जा रहे हैं।वे अपने खर्चे पर 25 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधकर स्वरोजगार से जोड़ने जा रहे हैं। इस पहल से समाज के पिछड़े,अभिवंचित और गरीब वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को मुख्य धारा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास होगा।परिणय सूत्र में बंधने वाले बेरोजगार नव दंपतियों रोजगार से जोड़ने के लिए टोटो जाएंगे।जो नव दंपति पहले से रोजगार में जुड़े हुए हैं उन्हें गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्रियां भेंट स्वरूप दी जाएंगी।एक ओर जहां लड़की के पिता अपनी बेटी की शादी के लिए समाज के लोगों के पास हाथ फैलाए खड़े नजर आते हैं।वैसे माता-पिता को इस पहल से बहुत ही संबल मिलेगा।ऐसे गरीब माता-पिता को समाज के लोगों के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी ।
मनीष जायसवाल विधायक बनने के बाद लगातार संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते रह रहे हैं।अपने क्षेत्र का दौरा करने से उन्हें यह अहसास हुआ कि गरीब लड़के- लड़कियों के माता-पिता अपने बच्चों की शादी और रोजगार के लिए कितने चिंतित है।ऐसे माता-पिता की चिंता को दूर करने के लिए उन्होंने 25 जोड़ों को प्रणय सूत्र में बांधकर उन्हें रोजगार से जोड़कर एक मिसाल कायम करने जा रहे हैं।राजनीति में आने से पूर्व वे अपने पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े रहे थे।वे अपने पिता बृज किशोर जायसवाल के पद चिन्हों पर चलते हुए राजनीति और समाज सेवा में आए। वह अपने पिता से समाज सेवा की सीख लेकर समाज के हर वर्ग के लोगों की सेवा में जुटे रहते हैं।जब वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा था, ऐसे वक्त में हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल घर से बाहर निकाल कर कोरोना से ग्रसित मरीजों की सेवा में लगे हुए रहे।
मनीष जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हजारीबाग विधानसभा सीट से दो-दो बार भारी बहुमत से जीते।उनकी इस जीत का श्रेय यह बताता है कि वे अपने क्षेत्र में कितने लोकप्रिय हैं।जात-पात, वर्ण और धर्म की सीमाओं को लांघते हुए मनीष जायसवाल ने एक अलग छवि बनाई है। कहने को तो वे भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं,लेकिन वे समाज के हर तबके के लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं । मानवता की सेवा के लिए हर जरूरतमंद के साथ एक सहयोगी के रूप में हमेशा खड़े नजर आते हैं।
14 दिसंबर को अपने खर्चे पर जो 25 जोड़ों की शादी करवाने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने बहुत पहले की थी। वे हर वर्ष शादी लगन के दौरान समाज के गरीब पिछड़े वर्ग की कन्याओं के लिए शादी का जोड़ा वितरण करते रह रहे हैं।हर वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को भी आर्थिक मदद किया करते हैं।
14 दिसंबर को 25 जोड़ों की सामूहिक विवाह का कार्यक्रम हजारीबाग के शंकरपुर में स्थित डीपीएस स्कूल के विशाल प्रांगण में होने जा रहा है।यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा जो संध्या तक चलेगा।इन 25 नव दंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए राज्य के राज्यपाल सहित सांसद, विधायकों गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।विधायक मनीष जायसवाल ऐसे 25 नवदंपतियों को प्रणय सूत्र में बांधकर एक उत्कृष्ट मिसाल कायम करने जा रहे हैं।





