प्रतिनिधि,जमशेदपुर।विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को सदन में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा की खरीद में की गई अनियमितता के बारे में प्रश्न उठाया। जो कि अल्पसूचित प्रश्न छठे स्थान पर था। मगर स्वास्थ्य विभाग ने उनके प्रश्न का उत्तर सदन पटल पर नहीं रखा। इस दौरान दो बार उन्होंने अपनी सीट पर खड़ा होकर विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वे उनके प्रश्न का उत्तर स्वास्थ्य विभाग से दिलवाएं। जिसपर अध्यक्ष ने नियमन दिया कि स्वास्थ्य विभाग आगामी 21 मार्च को उनके प्रश्न का उत्तर सदन में देगी। साथ ही उन्होंने अध्यक्ष महोदय का ध्यान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड काल में कार्य करने वालों कर्मियों को प्रोत्साहन राशि न दिये जाने वाले प्रश्न की तरफ भी आकृष्ट कराया है। जिसका उत्तर विभाग ने अब तक नहीं दिया।
बताते चलें कि विधानसभा सचिवालय द्वारा इस बारे में 22 अगस्त और 21 दिसंबर 2022 के साथ साथ 14 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य विभाग को उत्तर देने के लिए स्मारित किया गया है। मगर अब तक उत्तर प्राप्त नही दिया गया है। वहीं विधायक सरयू राय ने अध्यक्ष महोदय का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट कराया कि सदन के सामने उत्तर देने में भी स्वास्थ्य विभाग की मनमानी चल रही है। या तो अध्यक्ष मंत्री और विभागीय सचिव को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर इस बारे में स्पष्टीकरण पूछे। या फिर मंत्री स्वयं सदन में उपस्थित है और वे इस बारे में स्पष्टीकरण दें।





