प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार विधान सभा में शून्यकाल के दौरान पूर्वी सिंहभूम में विगत 7 माह से उपविकास आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने का मामला उठाते हुए सरकार से इसका जानना चाहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या कोई योग्य अधिकारी इस पद के लिए सरकार को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि उपविकास आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण जिला के उपायुक्त इस पद के प्रभार में है,जिसके कारण उपायुक्त के ऊपर कार्य का काफी बोझ भी बढ़ा है,जिससे आवश्यक कार्य समय पर निष्पादित नहीं हो पा रहा हैं।





उन्होंने विशेषकर जिला परिषद के सदस्यों द्वारा उनके कार्य लंबित रहने का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज्य के कार्यों के निष्पादन के हित के साथ साथ विकास कार्यों को त्वरित गति से अंजाम देने के हित में उपविकास आयुक्त की नियुक्ति अंत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से पूर्वी सिंहभूम में उपविकास आयुक्त की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग सदन में की। जिसपर सभाध्यक्ष ने नियमन दिया कि सरकार मामले पर संज्ञान लेते हुए यथोचित कार्रवाई करें।