विवादित बयान पर राजपूत समाज ने सपा सांसद का फूंका पुतला,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन





सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को निलंबित करने की मांग की





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।रणधीर वर्मा चौक में राजपूत समाज के बैनर तले राजपूत समाज ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा संसद में राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी का जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका।





प्रदर्शन में समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का राणा सांगा के प्रति टिप्पणी घोर निंदनीय है।राणा सांगा महाराणा प्रताप सिंह जैसे महापुरुष राजपूतों ने देश के लिए हमेशा बलिदान दिया है, देश के लिए हर लड़ाई में राजपूत समाज काफी चढ़ बढ़ाकर आगे रहा है,कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं।इस अभद्र टिप्पणी के लिए सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को राज्यसभा संसद से निलंबित किया जाए।राजपूत समाज से सपा सांसद रामजीलाल सुमन क्षमा मांगे नहीं तो राजपूत समाज का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।





विरोध प्रदर्शन करते हुए राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि हमारे क्षत्रियों के सिरमौर अमर विभूति राणा सांगा जी (राणा संग्राम सिंह) को गद्दार कहने का राजपूत समाज तब तक विरोध करेगा और प्रदर्शन करता रहेगा जब तक रामजीलाल जैसे अपराधी छवि वाले नेता को संसद सदस्य से निलंबित नहीं किया जाता है,जिन्होंने हमारे शिरोमणि राणा सांगा का अपमान किया है,उसकी जड़ खोदने का काम करेंगे,उनके सपोर्ट करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी उनके इस करनी का दंड राजपूत समाज अवश्य देगा।





इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में अनेक राजपूत संगठन शामिल हुए।इसमें राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना,राजपूत एकता मंच भूली,राजपूत एकता मंच निरसा शाखा,वीर कुंवर सिंह सेवा समिति धनबाद,राजपूत विचार मंच चैरिटेबल ट्रस्ट,राजपूत विचार मंच धनबाद,भारतीय राजपूताना सेवा संगठन धनबाद ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।





विरोध प्रदर्शन में समाजसेवी उदय प्रताप सिंह,राजपूत एकता मंच के पदाधिकारी भोला सिंह,पंकज सिंह,राजपूत कल्याण मंच के पवन सिंह,रविंद्र सिंह,अशोक सिंह,करणी सेना के वरीय उपाध्यक्ष अमन सिंह,राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह,सुधीर सिंह,राजपूत विचार मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉक्टर नीलेश सिंह,कौशल सिंह,भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के राजेंद्र सिंह,वीर कुंवर सिंह सेवा समिति के उमेश सिंह,राजेश सिंह,अरविंद सिंह,राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संजीव सिंह और नीरज सिंह उपस्थित थे।