प्रतिनिधि,पलामू (मेदिनीनगर)। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रविवार को समाहरणालय परिसर में समाज कल्याण विभाग व इलेक्शन डिपार्टमेंट की ओर से विशेष दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों के बीच वाकिंग स्टीक,हियरिंग ऐड,फल व मिठाइयां वितरण किया गया। इसके साथ ही उन सभी से आवश्यकतानुसार प्रपत्र छः भी लिया गया।साथ ही नये मतदाताओं को भी जोड़ने के साथ-साथ हटाने व वोटर कार्ड में त्रुटियों को दूर करने का भी कार्य किया गया। यह कार्य जिले के सभी बूथों पर कैंप लगाकर किया गया।
इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह पांकी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रिति किस्कु ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग है,जिन्हें उचित सम्मान दिए जाने की जरूरत है। आज पूरे जिले के बूथों में विशेष कैंप के जरिए सभी दिव्यांग मतदाताओं का विभिन्न तरह का निर्वाचन से जुड़े कार्य संपादित किया जा रहे हैं। मौके पर उपरोक्त के अलावे सदर सीओ उपस्थित रहे।





