पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ पर्यावरण दिवस में नही बल्कि ऐसे अनेक शुभ घड़ी जैसे अपने जन्मदिन,खास मौके समेत अन्य दिनों में भी एक पौधे लगाने के लिए सभी लोगों से अपील की। साथ ही कहा कि आज के इस बढ़ती गर्मी को हम अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगा कर नियंत्रण कर सकते है। कुछ क्षेत्र में जहां पेड़ की संख्या अधिक है वहां के तापमान पर कमी देखी गई है।पेड़ लगाने उनकी देखभाल करने को लेकर लोगों को प्रोत्साहन करते हुए पौधे लगाने की अपील की।
सभी न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा पेड़ लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी,अनुमंडल नायिक दंडाधिकारी सादिश उज्जवल बेक,सचिव अजय कुमार गुड़िया,प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकुमुदिन शेख , संजीव कुमार मंडल,सहायक गंगाराम टुडू अजफर हुसैन विश्वास,मेडिटेयर समीर कुमार मिश्रा,राजीव झा, अधिवक्तागण,पीएलवी उत्पल मंडल,नीरज कुमार राउत और कोर्ट कर्मी उपस्थिति रहे।





