प्रतिनिधि,जमशेदपुर।विश्व हिंदू परिषद झारखंड और बिहार के संगठन मंत्री आनंद ने शहर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में मंगलवार जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी को संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पुर्ण रूप से धार्मिक व सामाजिक संगठन है। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इस संगठन का राजनीति से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। संगठन का कार्य हिन्दू मान बिंदुओं की रक्षा करना है। जिसमें गौ रक्षा, मठ मंदिरों की रक्षा, बहन बेटियों की रक्षा, हिन्दू समाज की सेवा, सुरक्षा और संस्कार के माध्यम से एक करना ही इसका मुख्य कार्य हैं।
इस मौके पर झारखंड प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख संजय चौरसिया, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष गोपी राव, मनीष सिंह, संगठन मंत्री सुभाष चटर्जी, मंत्री चंद्रिका भगत, सह मंत्री डॉ भोला लोहार, मातृशक्ति प्रमुख कुन्ती भारती, दुर्गा वाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, सह संयोजिका बबली सोनम समेत जमशेदपुर महानगर के सभी अधिकारी मौजूद थे।





