प्रतिनिधि,बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सूरजकुंड धाम में विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और आरएसएस का बैठक किया गया,जिसमें मुख्य रूप से जिला मंत्री अरविंद मेहता उपस्थित थे।बैठक की अध्यक्षता संजय यादव और संचालन सत्यम भारतीय ने किया।





बैठक में मुख्य रूप से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर सभी लोगों को आमंत्रित भी करने के लिए कहा गया। वहीं 22 जनवरी को सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपावली मनाएंगे और दिए जलाने के साथ-साथ आतिशबाजी भी करेंगे।अयोध्या से आए अक्षत का वितरण करने पर भी विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।





अक्षत वितरण के लिए प्रखंड लेवल पर टोली का गठन किया गया,जिसमें संयोजक सत्यम भारती, सहसंयोजक दीपक पाण्डेय,सहसंयोजक विजय चंद्रवंशी,सदस्य भोलाराम, निरंजन कुमार राय,सौरभ कुमार पाण्डेय,साध्वी देवी, महेंद्र प्रसाद,धीरज गुप्ता,मुकेश पाण्डेय,अनंत पाण्डेय, संजय यादव को बनाया गया।वहीं सभी को 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच में सभी पंचायत के सभी गांव टोल मोहल्ले में हर घर में अक्षत को वितरण कर देने के लिए प्रेरित किया गया।





मौके पर समाजसेवी सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय,योग शिक्षक महेंद्र प्रसाद,समाजसेवी सुनील पाण्डेय,आरएसएस के प्रकाश चौधरी,पूर्व उप मुखिया सुरेश पाण्डेय,सुनील श्रीवास्तव,आशिष पाण्डेय,रिंकू माली,संजय लामा,शेषनाथ सिंह,सूरज देव प्रजापति, भोलाराम,बाबूलाल पाण्डेय, अनंत पाण्डेय,आनंद पाण्डेय,नरेश रवानी,श्याम किशोर पाण्डेय, सुजीत वर्णवाल के अलावा कई लोग मौजूद थे।