प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बिष्णुगढ़ बाजार टॉड स्थित माघी काली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक माघी काली पूजा के तीसरे दिन सोमवार को पूजन पाठ, हवन आरती, पुष्पांजलि, पूजन के साथ सम्पन्न हो गया। भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया। अनुष्ठान में विष्णुगढ़ प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के अलावे हज़ारीबाग़, गिरिडीह, धनबाद और अन्य राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना की।
ग्रामीणों ने अपने परिवार और समाज की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना की। जिन भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई। उन्होंने बकरे की बलि दी। वहीं शनिवार की अर्द्धरात्रि को पूजा कर उसके प्रसाद को क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। जहां बकरे की बलि दी गई। रविवार एवं सोमवार को भी बकरों की बलि दी गई। दोपहर के बाद बलि दिए बकरे के मुंड को प्रसाद के रूप में दिया गया। बकरे के मुंड को खरीदने के लिए श्रद्धालुओं ने बोली लगाकर प्रसाद के रूप में खरीदी गई। समस्त पूजन विधान बिष्णुगढ़ के पुजारी महादेव बैध, उमाशंकर बैध,आनंद मिश्रा सहित स्थानीय काली मंदिर समिति के सानिध्य में संपन्न कराए गए। प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभा यात्रा निकाल कर किया गया।
पूजा को लेकर पूरा मंदिर व परिसर को आकर्षक लाईटों एवं झालरों से सजाया गया। मनोरंजन के लिए मौत कुआं,मोनो रेल, झूला अनेक प्रकार के खेल तमाशा व कई प्रकार की दुकानें भी लगी है। समस्त पूजन व्यवस्था को ले मंदिर संस्थापक के वंशज विपिन सिन्हा पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव रोहितानंद मिश्र और कमेटी आदि की भूमिका सराहनीय रही। इसके अलावे ग्रमीणों की विशेष योगदान रही। पंचायत के टण्डा में आचार्य रोहितानंद मिश्र की अध्यछता में सार्वजनिक माँ काली की प्रतिमा पूजा आराधना की गई।





