शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): जिले के खुदागंज क्षेत्र स्थित प्राचीन सूथा गांव मंदिर परिसर में बीती रात दो सेवादारों की गड़ासे या धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर उनके शवों को जलाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह जब ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे, तब इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के अजीजगंज मोहल्ला निवासी गोपालदास कई वर्षों से सूथा गांव स्थित मंदिर परिसर में सेवादार के रूप में रह रहे थे। गांव के ही एक अन्य मंदिर के सेवादार बाबा बिहारी दास भी पिछले एक महीने से गोपालदास के साथ इसी मंदिर में रह रहे थे।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर महाप्रहार: 1 अक्टूबर से बिना वैध PUCC गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईधन
जेल से छूटे बेखौफ आरोपी की थी मंदिर पर नजर मामले में गांव के ही सुमित सिंह नामक युवक का नाम प्रकाश में आया है, जो आपराधिक और नशेड़ी प्रवृत्ति का है। सुमित करीब एक महीने पहले ही जेल से छूटा था और मंदिर पर कब्जा कर वहीं रहना चाहता था। इसी बात को लेकर सेवादारों और उसके बीच कई बार विवाद हो चुका था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी मंदिर पर कब्जे और ठहराव को लेकर उनके बीच तीखी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।
इसे भी पढ़ेंः बिहार सरकार का बड़ा फैसला: दशहरा से पूर्व बाढ़ पीड़ितों के खातों में पहुंचेंगे 7-7 हजार रुपये
पुलिस ने गठित कीं तीन टीमें घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी सुमित फरार है। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी हरकतों के कारण लोग उससे दूरी बनाकर रखते थे और जब उसके परिजनों ने उसकी जमानत कराई थी, तब भी स्थानीय स्तर पर इसका विरोध हुआ था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी सुमित का नाम सामने आया है और उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
#ShahjahanpurNews #DoubleMurder #CrimeNews #UPPolice #Khudaganj #CrimeBranch #UttarPradeshNews
#Shahjahanpur #TempleMurder #UPCrime #BreakingNews #PoliceInvestigation #UttarPradesh #CrimeUpdate





