प्रतिनिधि,सिंदरी/बलियापुर। ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड की ओर से शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कला जत्था विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए 8 अप्रैल को सिंदरी धनबाद पहुंची और मदर टेरेसा स्कूल रंगामाटी , सिंदरी एवं नेहरू मैदान सहरपुरा सिंदरी में नुक्कड़ नाटक भविष्य का सौदा का मंचन किया गया। साथ ही कलाकारों ने अपने गीत के माध्यम से जल जंगल और जमीन की रक्षा करने की अपील की।मर्ज किए गए स्कूल और बंद किए गए स्कूल को खोलने संबंधित गीत पेश किया गया।नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से शिक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट मौन रखी गई।कार्यक्रम के समापन पर जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की ओर से शिक्षा बचाओ - देश बचाओ जत्था के पूरे टीम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जनवादी महिला समिति सिंदरी नगर कमेटी अध्यक्ष रानी मिश्रा ,सचिव मिठू दास , संयुक्त सचिव रंजू प्रसाद एवं सविता सिंह उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा के कर कमलों से जत्था के कलाकारों का सम्मान किया गया।
सम्मान के कड़ी में ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से सभी कलाकारों को ज्ञान विज्ञान समिति के प्रो. डॉ. दीपक कुमार सेन , हेमंत जायसवाल, भोला नाथ राम के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड के शिक्षा बचाओ , देश बचाओ के कला जत्था समूह में टीम प्रबंधक विकाश कुमार ठाकुर , सरमिष्ठा सेन गुप्ता , सुमना लहरी , किशोर मुर्मू , संगीता हांसदा , गुड़िया हांसदा , हिरिया देवी , श्याम पांडे , दिमोल मरांडी , टुकन महतो, सुरेंद्र भारती, धनेश्वर पंडित, दिल्ली के सुप्रसिद्ध लेखक राधे श्याम मंगोलपुरी मौजूद थे।इसके साथ आज सिंदरी और बलियापुर में 4 स्थानों में कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल करने में रजनी कांत मिश्रा , सुबल चंद्र दास , सूरज कुमार सिंह , राजू बाउरी , गोपाल राय , बबलू बाउरी , राम लाल महतो ,रामलायक राम , पिंटू चटर्जी आदि का सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन गौतम प्रसाद ने किया।





