प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।





वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि रियल में झारखंड के लिए टाइगर थे। उन्होंने झारखंड अलग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।इनकी भरपाई करना अब संभव नहीं है।वहीं दूसरी तरफ सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में शोक सभा आयोजन कर गुरुवार को अवकाश घोषित कर दिया गया।





शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह, अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक,प्रधान सहायक संजीत पाठक, मनोज मिश्रा,प्रखंड कोडिनेटर फरहत नाजनी,सीताराम रजक,अभय कुमार सिंह, अभिनंदन कुमार, सतीश कुमार दांगी,रिंकी कुमारी, पुतुल देवी के साथ साथ प्रखंड के कर्मी सहित कई राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे।