प्रतिनिधि,पाकुड़। जिले के तीन प्रखंडों के चार पंचायत में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया।कार्यक्रम में शिविर आयोजित कर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से शिविर में ही आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।इस दौरान सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर,गंधाईपुर पंचायत,महेशपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड के जामुगड़िया पंचायत,नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 में आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में आमजनो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अपनी समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराया। पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी और योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ-साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां का वितरण किया गया। लाभुकों को कंबल और धोती साड़ी का वितरण के अलावा स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण योजना व सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की स्वीकृति पत्र दी गई। शिविर में अबूआ आवास, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना सहित विभिन्न योजनों की जानकारी देते हुए लाभ दिया गया।





