प्रतिनिधि,बालूमाथ, लातेहार। बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा लगाकर जागरूकता रैली निकाली गई।





पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूबी बानो एवं एनसीसी अफसर वसीम इमाम ने वन विभाग व एनसीसी कैडट विद्यालय के अन्य शिक्षक के साथ वृक्षा रोपण कर विद्यालय परिसर से टमटमटोला तक विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण शुद्ध रखने का संदेश दिया और ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने की अपील की।





इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण से ही हम अपने स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।पर्यावरण तभी शुद्ध हो सकता है जब हम पेड़ पौधा लगाएंगे और जंगल को नहीं उजाड़ेंगे।