वरीय संवाददाता,रांची।स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सरदार भगत सिंह ,राजगुरु सुखदेव का 92वां शहादत दिवस झारखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा पत्रकारिता बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।





पत्रकारों ने सामूहिक रूप से कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव के विचारो की जरूरत आज की युवा पीढ़ी और पत्रकारों की निर्भीक लेखनी के लिए ज्यादा जरूरी है।जिस तरह से आज बेरोजगारी, महंगाई, और शिक्षा का हाल है। हम पत्रकारों की भूमिका समाज को जागरूक और समाज को आइना दिखाने का कार्य करना होगा। शहीद ए आजम भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणा दायक है। इस अवसर पर महासचिव सुनील सिंह वरिष्ठ पत्रकार मनोज पाठक कोषाध्यक्ष ,संजीत, झा सचिव परवेज कुरैशी, उपाध्यक्ष आकाश सिंह , सिंह अजय सहित कई पत्रकार गण उपस्थित थे।