पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,देवघर।बाबाधाम का प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज़ अब से कुछ ही दिनों के बाद होने जा रहा है,जिसको लेकर जिला प्रशासन तमाम तैयारियों में जुट गया है।देवघर पहुंचने वाले कांवरियों को मेला क्षेत्र के साथ-साथ उन्हें सुलभ जलार्पण करवाया जा सके इसको लेकर तैयारी किया जा रहा है।कांवरिया पथ देवघर के दुम्मा बॉर्डर से लेकर खिजुरिया पथ तक पेयजल शौचालय और मखमली बालू विछाने का कार्य किया जाना है।





शुक्रवार को देवघर डीसी विशाल सागर सहित जिला के तमाम विभागों के अधिकारियों ने पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कोठिया में बनाए जाने वाले टेंट सिटी,बाघमारा बस स्टैंड के साथ-साथ पूरे कांवरिया पथ का निरीक्षण किया।इसके साथ ही आध्यात्मिक भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया और उपस्थित सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।





मौके पर उपायुक्त ने बताया कि यहां पहुंचने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधाएं मुकम्मल की जा रही है।श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और अपने क्षेत्र में प्रवेश के बाद कांवरियों को एक सुखद अनुभूति हो यह संदेश लेकर वापस अपने घर जाएं।बताते चलें कि अब श्रावणी मेला की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है मेला के शुरुआत के लिए महज़ सत्रह दिन बचे हैं।ऐसे में व्यवस्थाओं को यद्ध स्तर पर करनें की जरूरत है ताकि कांवरिया बन्धुओं को एक सुखद अनुभूति हो।