प्रतिनिधि,देवघर।उपायुक्त विशाल सागर के निर्देश पर राजकीय श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग और सुविधा के लिए बनाए गए विभिन्न सूचना सह सहायता केन्द्रों का निरीक्षण किया।





इस दौरान राहुल कुमार ने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर बनाये गए विभिन्न सूचना सह सहायता केंद्रों और आरएल सर्राफ,जलसार,तिवारी चौक,सरकार भवन,बरमसिया,रांगा मोड़,देवघर रेलवे स्टेशन,कोठिया,दुम्मा,जसीडीह,नंदन पहाड़, सिंघवा,कालीबाड़ी,कुमुदिनी घोष रोड,बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन स्तिथ केंद्रो में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मियों (उद्घोषकों) को सेवा भाव और पूरे तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का निर्देश दिया,ताकि श्रद्धालुओं को हर संभव सहयोग के साथ बिछुड़े हुए श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया जा सके।





निरीक्षण के क्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार ने सूचना सह सहायता केंद्रों में प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ आप सभी सूचना सह सहायता कर्मी श्रद्धालुओं के बीच आवश्यक जानकारी एवं जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रेषित करते रहें,ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।साथ ही आगन्तुक श्रद्धालुओं को राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर आवश्यक सहयोग एवं कतारबद्ध जलार्पण से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी से अवगत कराते रहते हुए चौबीसों घंटे तीनों पालियों में प्रतिनियुक्त सूचना सह सहायता कर्मियों को एक्टिव रहने का निर्देश दिया।