पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। श्री श्री रवि शंकर का जन्म दिवस सोमवार को रांची के राज योग केंद्र में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।इस अवसर पर झारखण्ड अपैक्स बॉडी की बैठक में कार्यक्रम की रूप-रेखा को अंतिम रूप दिया गया।





जेल रोड स्थित राजयोग केंद्र में शाम साढ़े चार बजे से समष्टि एवं गुरुदेव के स्वास्थ्य कल्याण हेतु आयुष होम का आयोजन किया गया है।इसके पश्चात सभी गुरुओं और गुरु तत्व की आराधना के लिए गुरु पूजा एवं गुरु भजन का कार्यक्रम साढ़े पांच बजे से होगा। 6 बजे से नाना प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। साढ़े छः बजे से महासत्संग शुरू होगा। सुमधुर भजनों की संध्या करीब आठ बजे तक चलेगी। भक्तों के लिए इसके पश्चात महाभोग वितरित की जायेगी।





इस अवसर पर रविवार को राजयोग केंद्र में आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ केंद्र की सफाई की एवं हॉल को कार्यक्रम के लिए सुसज्जित किया। श्री श्री रवि शंकर का जन्म 13 मई 1956 में तमिलनाडु के पापनाशम गांव में हुआ था। पूरे विश्व में यह धूम-धाम से मनाया जाता है।





झारखण्ड अपैक्स बॉडी के सदस्य आरपी बरनवाल,दीपक विद्यार्थी,सहेंद्र सिन्हा,राज्य शिक्षक समन्व्यक राकेश भ्रमर तथा प्रमोद ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।