विशेष संवाददाता,रांची। श्री कृष्ण बने ट्रस्ट का 125वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण शुरू किया।भंडारे में संस्था ने पूड़ी,भेजिटेबल पुलाव,आलू टमाटर, लाल चना मिश्रित सब्जी एवं केसरिया खीर का वितरण किया।
संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का विधिवत वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने और संस्था के सदस्यों ने श्री प्राणनाथ प्यारे की जय, श्री राज श्यामा जी की जय, गुरू जी महाराज की जय के जय जयकारो से पूरा का पूरा मंदिर परिसर गुंजमान हो रहा था।
भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ था कोई कमी नही थी। दोपहर 11 बजे से ही मंदिर परिसर मे श्रद्धालुओं का प्रसाद ग्रहण करने के लिए आना शुरू हो गया था। प्रत्येक सप्ताह की तरह कल भी लगभग 1500 से ज्यादा श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे के प्रसाद में पूड़ी,भेजिटेबल पुलाव,आलू,चना और टमाटर मिश्रित सब्जी एवं केसरिया खीर का वितरण कर सेवा की गई।
125 वें निःशुल्क प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप से कृष्ण प्रणामी के सह- संरक्षक विजय जालान, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,ओमप्रकाश सरावगी,विशाल जालान,प्रमोद सारस्वत,दिलीप अग्रवाल, विष्णु सोनी,सुरेश चौधरी, सज्जन पाड़िया,मनीष सोनी,सोनू मिश्रा,प्रभाष गोयल,पुर्णमल सर्राफ,नन्द किशोर चौधरी,आशुतोष मिश्रा,शुभम मिश्रा,प्रकाश शर्मा,पवन पोद्दार, धीरज कुमार गुप्ता, चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहू ,महिला समिति की शोभा जालान, सरिता अग्रवाल, अमिता जालान, प्रीति मिश्रा,संतोष देवी अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





