विशेष संवाददाता





रांची। 75वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन संस्था के सदस्य एवं गुरु महाराज के परम भक्तिभावी शिष्यों के सौजन्य से किया गया। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची शहर की जानी मानी समाजिक संस्था है। रविवार को 75 वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।





गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी(राधा-कृष्ण) मंदिर के प्रांगण मे संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान ओम प्रकाश सरावगी एव अंजनी अग्रवाल ने अपने पुत्र संग वहां के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, जरुरतमंद परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 75वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।





संस्था के सदस्यों ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित महिलाओं और पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर आज के 75वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया।





रविवार को लगभग 1300 से ज्यादा श्रद्धालुओं राहगीरों एव जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे का प्रसाद में कचोड़ी, पूड़ी, भेजिटेबल पुलाव,आलू टमाटर मिश्रित सब्जी एवं केसरीया जलेबी का वितरण कर सेवा की गई।प्रत्येक सप्ताह श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे मे समाज के लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागेदारी निभा रहे है।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने वालो की संख्या भी प्रत्येक सप्ताह बढती जा रही है।प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में संस्था के द्वारा की जाती है।





अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,अंजनी अग्रवाल ओम प्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, सुरेश चौधरी,विशाल जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, बिष्णु सोनी, चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता, महेश वर्मा महिला समिति की उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल, शकुन्तला केजरीवाल, सुधा सुल्तानिया, अमिता जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।