वरीय संवाददाता





रांची। श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति का एक प्रतिनिधिमंडल रमेश सिंह से मिलकर उन्हें मोमेंटो, अंगवस्त्र और तलवार दे कर सम्मानित किया। साथ ही महासमिति द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा महोत्सव में आंमत्रित किया।





इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह),उपाध्यक्ष राहुल सिंह, शुभम वर्मा, प्रवक्ता नमन भारतीय, भंडारा प्रभारी आकाश रजक,सदस्य गणेश वर्मा, प्रियांशु वर्मा शामिल थे।