विशेष संवाददाता





रांची। राजधानी स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी,(आलू गोदाम, चुटिया) में नवनिर्मित श्री त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ बुधवार (एक मार्च) को हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई और मंडप प्रवेश का अनुष्ठान संपन्न हुआ। कलश शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से होते हुए साउथ रेलवे कॉलोनी का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। इस शोभायात्रा में ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।





इस संबंध में मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र रजक ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा सहित चार दिवसीय अनुष्ठान पंडित नंदकिशोर दुबे के नेतृत्व में संपन्न कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मंदिर में शिवलिंग के साथ-साथ शिव परिवार,राम दरबार, राधा कृष्ण, बजरंगबली और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य जजमान अरविंद आनंद और नीलम आनंद हैं। समिति के अध्यक्ष मंटू पांडे, उपाध्यक्ष अंशु मिश्रा, सचिव सुरेंद्र कुमार, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सफल आयोजन में लगे हैं। पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए गठित समिति में सुबोध पांडे, राजकुमार पांडे, संतोष राजन, साहिल रंजन, मुकेश प्रसाद, सीएम सिंह राजपूत, बसंत रजक, उमेश केसरी, हैप्पी मिश्रा, संजय कुमार सिन्हा, कुंदन सिंह, हर्ष सिन्हा, राजीव वर्मा, अनीश कुमार, धर्मवीर सहिस, राजकुमार साह गन्नी, प्रेम बेदिया करमू, राजेश, अमरेंद्र कुमार लाभ, किशोर राम, विकास रजक, कृष्ण कांत मिश्रा, राजकुमार यादव, करण रंजन, विनीत रंजन सहित अन्य सदस्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सफल बनाने के लिए सक्रियता से लगे हैं।





गुरुवार (दो मार्च) को अधिवास व नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, तीन मार्च को प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड जाप का आयोजन होगा। चार मार्च को प्राण प्रतिष्ठा के समापन समारोह के दिन हवन व पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष मंटू पांडे ने दी।