प्रतिनिधि,ठाकुर गंगटी,गोड्डा। गोड्डा जिला के ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा सहित दर्जनों गांव में रविवार को सैकड़ों युवाओं की टोली द्वारा जुलूस के रूप में घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत को घर-घर जाकर वितरित किया गया और 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण दिया गया।





बताते चलें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय जनता पार्टी व अन्य हिंदू संगठनों द्वारा अयोध्या से आया पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र सभी घरों तक पहुंचाने का राष्ट्र व्यापी कार्य क्रम चलाया जा रहा है। ताकि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के उपरांत अयोध्या में बनकर तैयार श्री जन्म भूमि मंदिर में 22जनवरी को हो रहे भगवान श्री राम के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्य क्रम में अपार लोग पहुंच सके।रविवार को आयोजित मोरडिहा पंचायत के इस कार्यक्रम में सैकड़ो युवाओं की टोली आगे- आगे सुसज्जित रथ पर भगवान ध्वज लिए और डीजे की धुन पर जय श्री राम के नारों के साथ घर-घर पहुंचे और माता बहनों को अक्षत दिया और कार्यक्रम के बारे में बताते हुए निमंत्रण पत्र सोपा। युवाओं में काफी जोश दिख रहा था और जमकर नारेबाजी की जा रही थी।





कार्यक्रम में शामिल होने वालों में एडवोकेट दीपक कुमार साह, पत्रकार फूलचंद पोद्दार, समाजसेवी जयकांत यादव ,जितेंद्र शाह, अमरेंद्र कुमार आजाद ,गौतम सिंह, पुनीत राज, मिथिलेश रंजन ,पूर्व मुखिया उमेश कुमार शाह ,चीकू झा, मंटू चौधरी, प्रीतम यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।