प्रतिनिधि,रांची।महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शिव महिमा मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह दिखा। मंदिर में दोपहर तक भक्तों का तांता भगवान शिव को जलाभिषेक करने को आतुर दिखे। पुजारी के मुताबिक पिछले वर्ष से इस वर्ष भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पूर्व मंदिर का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। महाशिवरात्रि पर विशेष श्रृंगार भी किया गया। सायं महाआरती भी की गई।





