विशेष संवाददाता





रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के 51वें स्थापना दिवस पर पंच दिवसीय रंग रंगीलो श्री श्याम अमृत महोत्सव की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर प्रातः 5:00 मंदिर के पट खोले गए। सभी देवी देवताओं को मंत्रोचार के साथ जागृत कर मंगला आरती करके बाल भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।





लाल गुलाब डालिया स्टार रजनीगंधा चेरी गेंदा फूल की मोटी मोटी मालाओं से खाटू नरेश का मनोहारी दिव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के प्रथम आचार्य रत्नाकर शर्मा वह मंडल के मंत्री श्यामसुंदर शर्मा के सानिध्य में श्रृंगार किया गया।श्री हनुमान जी महाराज सहित अन्य सभी देवी देवताओं का भी विशेष श्रृंगार किया गया। सभी को नवीन वस्त्र पहनाए गए। प्रातः 8:30 बजे श्रृंगार आरती की गई,जिसमें दर्शन और आरती लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।





मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन आज 10:00 से आचार्य अनूप दाधीच के सानिध्य में श्री गणेश पूजन ध्वज यज्ञ , ध्वज स्थापना, आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। श्रेष्ठ हनुमान शरण सिंघानिया के सुपुत्र राजेश सिंघानिया सारिका सिंघानिया व हर्ष सिंघानिया अपने परिवारजनों के साथ उपरोक्त अनुष्ठान संपन्न करवाया। प्रथम पांच ध्वजा को हरमू रोड भ्रमण कराकर मंदिर के शिखर पर सिंघानिया परिवार ने स्थापित किया।श्री गणेश पूजन अनुष्ठान में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भाग लिया।





प्रथम दिवस के द्वितीय पाली में हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आस्था उमड़ पड़ी मंगलवार को श्री सुंदरकांड की चौपाई से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। जामवंत के बचन सुहाए सुनि हनुमंत हृदय अति भाए की गूंज रही।भक्त जन बजरंगबली की जय जय कार कर रहे थे।धनबाद से पधारे पंकज मोदी व पंकज सांवरिया के नेतृत्व में श्री सुंदरकांड और श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। जिसमें 400 से ज्यादा भक्तों ने पाठ किया।इस दौरान भक्त झूमते रहे। नृत्य करते रहे भक्तजनों पर इत्र का निरंतर छिड़काव किया जा रहा था।





कोकर निवासी उर्मिला जैन व अजय जैन ने अपने परिवार के साथ महाबली हनुमान जी महाराज की अखंड पावन ज्योति प्रज्वलित करके केसरिया,पेड़ा,चना,गुड़,केला,फल,नारियल मगही पान,बुंदिया,भुजिया का भोग अर्पित करके सुगंधित इत्र चढ़ाकर अपने परिवार के मंगल की प्रार्थना की। राजेश सिंघानिया ने हनुमान जी के प्रिय रोट का भोग चढ़ाया हनुमान जी महाराज की पावन अखंड ज्योति में आहुति देने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। भक्तजन हनुमानजी की आराधना में लीन रहे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन हुआ। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी श्रवण जी गौरव अग्रवाल मोनू अनिल नारनोली संजय सराफ श्याम सुंदर शर्मा पंकज गाड़ोदिया विकास मोदी अरविंद सोमानी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे ।





पंच दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भव्य ध्वजा निशान शोभा यात्रा दोपहर 1:00 बजे हरमू रोड के मारवाड़ी भवन से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में खाटू नरेश के पूजित शीश की मनोहारी झांकी रहेगी। सड़क पर रंगोली निरंतर बनाई जाएगी। रंगोली बनाने वाले महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध कलाकार सूरज जी आज रांची पहुंच रहे हैं। 751 भक्त पवित्र ध्वजा निशान लेकर चलेंगे नगर भ्रमण करके करने के बाद शोभायात्रा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी। जहां सभी भक्त ध्वजा को श्री श्याम बाबा को अर्पित करेंगे ।





पंच दिवसीय महोत्सव के संयोजक गौरव अग्रवाल मोनू ने बताया कि ध्वजा को तैयार करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। ध्वजा की संख्या ज्यादा होने के कारण यह कार्य पहले से किया जा रहा है। शोभायात्रा में धनबाद के भजन गायक पंकज मोदी,पंकज सांवरिया और राजस्थान से गौरव पारीक अपने भजनों से भक्तों के साथ-साथ चलकर वातावरण को भक्ति में मनाएंगे। शोभायात्रा में ताशा पार्टी बैंड पार्टी भी रहेगी।शोभायात्रा की व्यवस्था में 30 से ज्यादा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। शोभायात्रा में निरंतर इत्र की छिड़काव किया जाएगा। महोत्सव संयोजक गौरव अग्रवाल उन्होंने सभी ध्वजा उठाने वाले भक्तों से निवेदन किया है कि समय पर मारवाड़ी बहन पहुंचने की कृपा करें।