श्री श्री महावीर मंडल का सम्मान समारोह आयोजित,समाजसेवी तुषारकांति सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित
सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने में समाजसेवियों की भूमिका महत्वपूर्ण : सीपी सिंह
विशेष संवाददाता,रांची। धार्मिक-आध्यात्मिक संस्था श्री श्री महावीर मंडल,रामनवमी मेला स्थल, निवारणपुर के सौजन्य से रविवार को तपोवन मंदिर परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक एवं राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने रामनवमी उत्सव के सफल आयोजन को लेकर श्री श्री महावीर मंडल से जुड़े सक्रिय सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द के बीच रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए श्री श्री महावीर मंडल के सभी पदधारी, सदस्य सहित अन्य श्रद्धालुगण बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनरी, स्मृतिचिन्ह व तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश ने कहा कि रामनवमी मेला स्थल, निवारणपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग किया जाता रहा है। उन्होंने संस्था को यथोचित सहयोग करने का आश्वासन दिया।
श्री श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष सुशील दुबे, सचिव राजीव रंजन राजू एवं कोषाध्यक्ष जय सिंह ने संयुक्त रूप से समारोह के मुख्य अतिथि सीपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश सहित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
रामनवमी का त्यौहार सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सामाजिक कार्यकर्ता रवि शर्मा, सत्यजीत शाहदेव, नितेश शर्मा, दुर्गाशंकर,तुषार कांति शीट, पप्पू चौधरी, सुरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, जय कुमार, हीरक दत्ता, अरविंद खुराना, रिंकी घोष, बिपिन झा, अभिषेक कुमार, विवेक घोष, राहुल बरुआ,भरत वोरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





