पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़। सदर प्रखंड के धनुषपूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में बुधवार को झामुमो पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले।
कार्यालय में सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संथाल परगना की धरती वीरों की धरती है।यहां सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो ने यहां की हक अधिकार के लिए अपने प्राण की आहुति दी। आज हमारे नेता हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया है, जिसके कारण क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। राजमहल सहित पूरे संथाल परगना की जनता अपने नेता हेमंत सोरेन जी के साथ है और आगामी 1 जून को यहां की जनता विजय हांसदा को भारी मतों से जिताएगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अपना सहयोग देगी।





