प्रतिनिधि,डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत अंतर्गत स्थित तेलखरा-गोलगो ग्रामीण सड़क पर कठजोबरा नाला पुल के समीप मंगलवार की अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक अज्ञात वृध्दि का शव पाया गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी और पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया।शव की पहचान भरखर पंचायत के घुटियागढ़ा निवासी जोधन महतो (60 वर्ष) पिता स्व टुकु महतो के रुप में हुई।





जानकारी के अनुसार मृतक सोखा का काम करता था।पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस मृतक के मोबाइल पर अंतिम बार और इसके पूर्व कई बार एक ही नंबर से बात करने वाले व्यक्ति को खोज रही है।इस संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह कुछ ग्रामीण ने पुल के समीप सड़क पर एक वृध्दि का शव पड़ा देखा।खबर लगते ही कल्हाबार मुखिया नूरउद्दीन अंसारी सहित ग्रामीणों की भीड़ वहां जमा हो गयी।मृतक का सिर बुरी तरह से जख्मी था।लोग इसे हत्या मान रहे है।सूचना के बाद मृतक के पुत्र संतोष कुमार महतो ने शव की शिनाख्त की।उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से एक व्यक्ति उसके घर आया था।पिता जी ने अम्बाडीह जाने की बात कह कर उस व्यक्ति के साथ बाइक में बैठकर निकल गए।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।