प्रतिनिधि,गढ़वा। खरौंंधी थाना परिसर में रविवार को भारत के संविधान दिवस के अवसर पर खरौंंधी थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी के द्वारा संविधान के पाठन एवं प्रस्तावना किया गया। इसके साथ ही खरौंंधी थाना प्रभारी पंकज सिंदूरिया ने संविधान दिवस को मनाने को लेकर कई बाते बताया।उन्होंने बताया की आज 26 नवम्बर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है और इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। इसलिए हर भारतीय नागरिकों केलिए 26 नवंबर का दिन बहुत खास होता है यह वह दिन है जब किताब बन कर तैयार हुई थी। जिसने हमें आजादी और समानता के साथ जीने का अधिकार दिया है।इसकी मुख्य ये है कि 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत साल 2015 से की गई।





भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान दिवस को मनाने का फैसला लिया गया था। भारत का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश, कानून आदि तय किए गए हैं।