प्रतिनिधि,गढ़वा।बिशुनपुरा थाना परिसर में 26 नवम्बर दिन रविवार को भारत के संविधान दिवस के अवसर पर बिशुनपुरा थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी के द्वारा संविधान के पाठन कार्य एवं प्रस्तावना किया गया।





इसके साथ ही बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने संविधान दिवस को मनाने को लेकर कई मुख्य बात बताया। उन्होंने बताया की आज 26 नवम्बर का भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है और इस दिन को राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है। इसलिए हर भारतीय नागरिकों केलिए 26 नवंबर का दिन बहुत खास एवं अहम होता है। यह वह दिन है जब किताब बनकर तैयार हुई थी, जिसने हमें आजादी और समानता के साथ जीने का अधिकार दिया है।इसकी मुख्य ये है कि 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत बीते साल 2015 से की गई।





भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान दिवस को मनाने का फैसला लिया गया था। भारत का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे हुए है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश, कानून आदि तय किए गए हैं।