संविधान दिवस पर मनिका में निकाली गई झांकी
संविधान लिखने वाले बाबा साहेब को भुलाया नही जा सकता:रामचंद्र सिंह
प्रतिनिधि,लातेहार। मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के खेल मैदान से रविवार दिन को संविधान दिवस के मौके पर अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा झांकी निकाली गई।कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह भी कार्यक्रम स्थल से सबो के साथ पैदल चलकर अंबेडकर चौक पहुंच कर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान विधायक ने कहा की संविधान से देश चलता है ।जरूरी है कि जिस संविधान को डाॅ भीमराव अंबेडकर ने लिखा है उस संविधान के बताये हुए मार्ग पर चलकर देश राज्य व अपने क्षेत्र के विकास मे सकरात्मक योगदान दे,जिस संविधान से आज हमारा देश चल रहा है उस संविधान को लिखने व गढ़ने मे हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत ही बड़ा योगदान है,जिसे भुलाया नही जा सकता।
हाईस्कूल के खेल मैदान से गाजे बाजे के साथ निकाली गई झांकी में डाॅ भीम राव अंबेडकर अमर रहे भीम आर्मी जिंदाबाद सहित कई अन्य नारा लगाया गया।मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पासवान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, मनिका विधान सभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, वृंदबिहारी यादव प्रखंड, अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विशाल पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे ।





