प्रतिनिधि, चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) प्रखंड के ग्राम कमलवार के संस्थानों में बेहतर शिक्षा देने के मामले में सक्सेस ट्यूटोरियल सबसे आगे दिखाई दे रहा हैं।बाल दिवस के मौके पर हिना मैडम द्वारा सभी वर्ग के बच्चों की 50 अंक की प्रतियोगिता परीक्षा ली गयी एवं परिणाम के बाद पुरस्कृत भी दिया गया। इसके बाद सभी बच्चों को बाल दिवस एवं चाचा नेहरू की याद में मिठाइयां बांटी गई एवं एक-एक पेन सभी को उपहार में दिया गया। प्रतियोगिता के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
सक्सेस ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर की संचालिका मैडम हिना ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में पढ़ाई के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है।पढ़ने की रुचि बढ़ती है एवं प्रतियोगिता में आगे अच्छे अंक लाकर खुद को विजेता बनाने की भी अभिलाषा बढ़ती है। आज बाल दिवस है और मैं मनोकामना करती हूं कि बच्चें नेहरू जी के आदर्शों पर चलकर देश का भविष्य गढ़ें।





