सदर अस्पताल के सभागार में अस्पताल उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन





श्रावणी मेला को देखते हुए कमियों को किया जाएगा दूर:डॉ प्रभात रंजन





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,देवघर।श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के सभी विभाग अब एक्टिव मोड में आ रहा है।इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से बैठकों का दौर भी जारी हो चुका है।इसी क्रम में गुरुवार को देवघर सदर अस्पताल परिसर स्थित सभा भवन में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर प्रभात रंजन की अध्यक्षता में कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य था अगामी श्रावणी मेला के दौरान बाबा नगरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को उचित और आवश्यक इलाज मुहैया करवाया जा सके।





इस सम्बंध में डीएस डॉक्टर प्रभात रंजन ने बताया कि श्रावणी मेला को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक बुलाई गई थी,जिसमें सारे कक्ष प्रभारियों को बुलाया गया था।उनसे यह जाना गया वर्तमान में उन्हें क्या परेशानी हो रही है।इस पर चर्चा किया गया,ताकि कमियों को दूर किया जा सके और कांवरिया वन्धुओं को हम बेहतर सेवा दे सकें।दवा सहित अन्य सभी जरूरत की समान अस्पताल में उपलब्ध हो ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।इन सभी चीजों पर चर्चा हुई है और जो भी कमियां सामने आई है उसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।सीएस को भी इन सभी बातों से अवगत करवा दिया गया है।बैठक के दौरान कक्ष प्रभारियों के अलावा दर्जनों कर्मी उपस्थित थे।