प्रतिनिधि,चतरा। सदर अस्पताल चतरा के सभागार में शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का 14 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। विभिन्न प्रखंड के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से आए हुए समुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के लिए यह शिविर प्रारंभ किया गया है।शिविर में वीआईए विजुअल इंफेक्शन विद एसिटिक एसिड पर जानकारी दी जाएगी।





इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन सिंह ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को अनदेखा किए जाने पर भाग्य व स्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे बचाव हेतु महिलाओं को अपने नजदीकी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में प्रशिक्षित सीएचओ से नियमित जांच करवाना चाहिए। प्रशिक्षक के रूप में डॉक्टर सिंड्रेला बाल मूचू द्वारा सर्वाइकल कैंसर के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही वीडियो के माध्यम से जांच करने की विधि बताई गई।