सदर विधायक ने कटकमसांडी के 08 पंचायत के 12 गांवों का किया तूफानी दौरा, हुआ भव्य स्वागत
38 बहन/ बेटियों को उनके शादी पूर्व भेंट किया लहंगा, दी शादी की अग्रिम शुभकामनाएं
बहन/बेटियों के सम्मान में, लहंगा भेंट कर पाना हमारा सौभाग्य : मनीष जायसवाल
प्रतिनिधि, हजारीबाग। झारखंड विधानसभा में चल रहें बजट सत्र के छुट्टी के समय का हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल पूरा सदुपयोग करते हैं। जब भी सदन में छुट्टी होता है वे सीधे क्षेत्र पहुंचते हैं और पूरा समय क्षेत्रवासियों के नाम समर्पित करते हैं।
रविवार को दोपहर से देर शाम तक विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड के तूफानी दौरे में खपाया। उन्होंने कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के 08 पंचायत के 12 गांवों का किया तूफानी दौरा किया और क्षेत्र की कुल 38 बहन/बेटियों को आकर्षक लहंगा उनके शादी से पूर्व भेंट किया।विधायक मनीष जायसवाल ने पेलावाल, लूपुंग, डांड, कटकमसांडी, डांटो, आराभुसाई, शाहपुर और ढौठवा पंचायत के पेलावल, असधीर, लुपुंग, पिचरी, डांड, बिंड, बसतपुर, डांटो खूर्द,आराभुसाई, शाहपुर, ढौठवा और कटकमसांडी गांव का सघन दौरा किया।
इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल का जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। दौरे के क्रम में जरूरतमंद बहन/बेटियों के बीच लहंगा वितरण के अलावा कटकमसांडी जिप सदस्य ग्राम बसंतपुर निवासी लक्ष्मी देवी के देवर और आराभूसाई पंचायत के मुखिया आदित्य दांगी के भतीजा के शादी समारोह में भी शामिल हुए ।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के बहन बेटियों के सम्मान में उनके शादी से पूर्व उनतक लहंगा भेंट कर पाना हमारा सौभाग्य है। क्षेत्र और क्षेत्र वासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी निरंतर पूरी निष्ठा और इमानदारी से सेवारत रहेंगे ।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल के साथ विशेष रूप से कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, पुर्वी महामंत्री राकेश सिंह, जिप सदस्य मंजू नंदिनी, मनीष ठाकुर, बीरेंद्र कुमार बीरू, नरेश पासवान, श्यामलाल तुरी, लीलो सिंह भोक्ता, अजीत दास, अनिल शुक्ला, मथुरी मेहता, दीपक मेहता, दिलीप रविदास, दीपक यादव, सोहर राणा, प्रकाश केशरी, प्रेम प्रसाद, सुदर्शन रविदास, सरयू सिंह, मनोज पांडेय, अशोक सिंह, अनुराग मित्तल, मिथलेश राणा, उदय मेहता, सर्जन यादव, सुमन रॉय, अशोक मेहता, विनोद राणा, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।





