प्रतिनिधि,चाईबासा। संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा में गुरुवार को आयोजित फेयरवेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा । दीप प्रज्वलित कर संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कॉलेज के प्राचार्य द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सांसद कोड़ा को सम्मानित किया गया। फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जीवन का प्रथम चरण पूरा कर छात्राएं दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहु हैं। वे यह बात सदैव याद रखें कि जीवन में सफलता मेहनत व लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है।
मेहनत व लगन से कभी ना घबराएं और मेहनत व लगन से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।प्रत्येक मनुष्य के जीवन में और बेतहर निखार लाने के लिए स्थान का बदलाव की काफी आवश्यकता होती है, ताकि वे अपने सपने को साकार कर सकें।उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में किसी भी प्रकार समस्या होने पर हर संभव मदद किया जाएगा । वहीं सांसद गीता कोड़ा के करकमलों से छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।मौके पर प्राचार्य सिस्टर नीलिमा केरकेट्टा , सुप्रियर नेली केरकेट्टा , मिडिल स्कूल प्राचार्य गुलाबी केरकेट्टा , कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , सांसद प्रतिनिधि , राकेश सिंह , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित इंटर कालेज की सभी शिक्षक - शिक्षाएं उपस्थित थी ।





