वरीय संवाददाता,रांची। सबका आयोग है फिर पत्रकारों का क्यों नहीं।यह बात खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने कहा।राजेश कच्छप झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत कर रहे थे।बताते चलें कि जेजेडब्ल्यूए का एक प्रतिनिधिमंडल खिजरी विधायक राजेश कच्छप से शिष्टाचार मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़े मामले को विधानसभा में उठाए जाने पर उनके प्रति आभार जताया है।





बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि पत्रकारों के काम की बाखूबी समझ है। वो भी कार्यपालिका , न्यायपालिका एवं विधायिका की तरह मजबूत स्तंभ है। ऐसे में उनके परिवार की चिंता भी स्वाभाविक है। पत्रकारों की सुरक्षा , पत्रकार आयोग समेत अन्य मांगों को सदन के माध्यम से पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मागों को कैसे मनवाना है उसका तरीका पता है। हम प्रयास में कोई कमी नहीं रखेंगे। जहां तक आयोग गठन की बात है सबका आयोग है। फिर पत्रकार का क्यों नहीं।आगे उन्होंने कहा कि जो मेरे संज्ञान में पत्रकारों से जुड़ा मामला लाया गया है उस पर हम ठोस पहल करेंगे।यह भरोसा दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में पत्रकारों को जो सुविधाएं दी जा रही है उसको आधार बनाकर हम उचित पहल करेंगे।





प्रतिनिधिमंडल में झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिष, महामंत्री सुनील पांडेय , संरक्षक नवल किशोर सिंह, प्रदेश प्रेस प्रभारी दीपक कुमार , कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पुष्कर महतो शामिल थे।