पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रांची।सेवा भारती रांची भाग - 3 का एक दिवसीय समर कैंप चुटिया साई कॉलोनी मंदिर परिसर में रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।बच्चों ने खेलकूद,नृत्य,योगासन,प्रश्नोत्तरी,सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया।





मौके पर सेवा भारती रांची महानगर सचिव श्याम टोरका ने बताया कि सेवा भारती द्वारा रांची महानगर की सेवा बस्तियों में विगत 24 वर्षों से सेवा कार्यों के माध्यम से मानव जीवन निर्माण कर सामाजिक उन्नयन किया जा रहा है। सेवा भारती रांची भाग - 3 (चुटिया, कृष्णा पुरी, नामकुम) में संचालित बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों का एक दिवसीय समर कैंप आनंददायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुन्द नायक ने कहा कि सेवा भारती अपने सेवा कार्यों से समाजिक,सांस्कृतिक जागरूकता का प्रेरक रचना कर रही है। सेवा बस्तियों के बच्चों को संस्कारित शिक्षा और अभावग्रस्त महिलाओं को स्वावलंबन प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी समाज का नवनिर्माण किया जा रहा है।मौके पर मुकुन्द नायक ने शिक्षा संस्कृति परक लोकगीत प्रस्तुत कर बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया।





समर कैंप में समाजसेवी मुनचुन राय ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समर कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही कार्यक्रम में आये सभी बच्चों को चित्रकला सामग्री भेंट की गई।





कार्यक्रम का सफल संचालन सपना सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण शर्मा ने किया।इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, रमाकांत दुबे, रमाशंकर बगड़िया,परमानंद कुजारा,प्रदीप केडिया,प्रवीण शर्मा,मदन सेन,ललन चौधरी,मदन सिंह सहित सेवा भारती के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।