पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रजरप्पा।कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी उपेन्द्र नारायण प्रसाद,उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा एवं प्राचार्य उमेश प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इस प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के भैया- बहन सम्मिलित हुए।इस प्रतियोगिता में 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,800 मीटर की दौड़, डिस्कस थ्रो,गोला फेक,जेवलीन,ऊंची कुद,लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन किया गया।





इस अवसर पर उपेन्द्र नारायण प्रसाद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत की ऐसी महान विभूति थे,जिन्होंने ओलंपिक में हॉकी खेल में भारत को तीन बार स्वर्ण पदक दिलवाया।उन्होंने बताया कि व्यक्ति के जीवन में खेलकूद का भी उतना ही महत्व है,जितना कि शिक्षा का।इसलिए आप सभी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े और विधालय का नाम रोशन करें।





प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल व्यक्ति के विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलने की जरूरत पर भी बल दिया।ऐसे महान खिलाड़ी से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए।





कार्यक्रम में अतिथि परिचय प्राचार्य के द्वारा कराया गया,जबकि संचालन गायत्री कुमारी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शारीरिक आचार्य अक्षय कुमार सिंह, अमरदीप नाथ शाहदेव,शेखर कुमार,गौतम कुमार,दिलीप सिंह,शशि कान्त सहित सभी आचार्य-दीदी जी का सराहनीय योगदान रहा।