प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। सहायक अध्यापक संघ की ओर से शुक्रवार को मिश्रौल में शोक सभा आयोजित की गई।जहां दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की आत्मा शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। सहायक अध्यापकों के चिरकालिक मांग पूर्ति करते हुए स्वर्गीय महतो द्वारा बनाए गए नियमावली को याद कर मौजूद लोगों ने भावभीनी आभार प्रकट किया।





संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन भारतीय ने कहा कि उन्होंने 65 हजार पारा शिक्षकों के लिए 60 वर्ष की स्थाई सेवा प्रदान किया।इसके साथ ही एकमुश्त मानदेय वृद्धि, सेवा संपुष्टि, आकलन परीक्षा के उपरांत 10 प्रतिशत वेतनवृद्धि तथा चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का प्रदान किया गया। वहीं टेट विसंगति की समस्या का समाधान कर कल्याण कोष का गठन तथा रिटायरमेंट की सुविधा पर वे काम कर रहे थे।इस दौरान ही उनका असामयिक निधन हो गया।संघ शिक्षा मंत्री के रूप में उनके किए गए उपकारों का सदैव ऋणी रहेगा।





इस मौके पर साकेत पांडेय,गोपाल यादव,अनुप सिन्हा, विनोद गुप्ता, सुरेन्द्र पांडे, तेतर राम,शिवनाथ रजक, बलराम तुरी, श्याम सुंदर प्रसाद, मुकेश कुमार,मदन कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।