प्रतिनिधि,गिरिडीह। 142 सांसदों के निलंबन के विरुद्ध इंडिया गठबंधन के देशव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन गिरिडीह में भी किया गया। शहर के टावर चौक में हुए धरना में गठबंधन के अलग-अलग दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जबकि सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू के साथ जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, भाकपा माले के राजेश सिन्हा, आम आदमी पार्टी के कृष्णा मुरारी शर्मा, जेडीयू के त्रिभुवन दयाल के साथ अलग-अलग दलों से अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, गिरेंदर यादव, प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस दौरान शामिल हुए।





मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संसद भवन में हुए घटनाक्रम पर जवाब मांगने पर 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया।इससे तो जाहिर होता है अब देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं और पीएम और गृहमंत्री से सदन में जवाब मांगना भी उचित नहीं रह गया है।ऐसे में लोकतंत्र बचेगा कैसे।





कांग्रेस के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अब तानाशाह बन चुकी है और देश में अब विपक्ष को सदन में देखना तक मोदी सरकार नहीं चाहती।इससे पूर्व नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला गया।