प्रतिनिधि,जमशेदपुर।साकची थाना की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को बुधवार नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आनन-फानन में न्यायिक हिरासत में भेजने को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा, सीबी ओझा, आनंद ओझा, पवन तिवारी ने पक्ष रखा। सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह पर बीते 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगा था।





इसी मामले में साकची थाना की पुलिस ने बुधवार को उन्हें बसंत टॉकीज के पास स्थित भाजपा कार्यालय उसे बाहर बुलाकर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं जमानत मिलने पर चिंटू सिंह ने कहा कि 28 फरवरी को उन्हें नोटिस दी गई थी। जवाब देने का समय दिया गया था। मगर इसी बीच आनन-फानन में उनकी गिरफ्तारी की गई। मंदिर विवाद मामले में बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है।