प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के ग्राम बादम में मस्जिद ए मुकद्दस मकतब दारुल कुरान में बच्चों के बीच इस्लामी शिक्षा के ऊपर सालाना इनामी प्रतियोगिता एवं जलसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात हाफिज अब्दुल वाजिद ने कुरान ए पाक के तिलावत से किया।कार्यक्रम का संचालन हाजी मुफ्ती दिलशाद अकरम ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नात पाक, कुरान करीम की तिलावत और तकरीर पेश किया। नेत्रहीन हाफिज नजरूल इस्लाम और हाफिज सगीर आलम ने नात ए पाक से शानदार शमा बांधा।





इमारत ए शरिया हजारीबाग शहर काजी मुफ्ती शना उल्लाह कासमी ने लोगों को संबोधित करते हुए पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पैगंबर के बताए हुए मार्ग पर जिंदगी गुजारने की बात कही। लोगों को संबोधित करते हुए सफुरा इमाम ने कहा के औरतों को इस्लाम धर्म में इज्जत दी गई। अगर दुनिया में औरतों का वजूद न होता तो ये दुनिया वीरान रहती।





मौके पर मारूफ हसन पिता स्व मुजाहिद इस्लाम, मो. सलमान, अब्दुल हन्नान, अब्दुल मन्नान, उसैद खान, अनीशा अफरोज, आलिया इमाम, मो.अबू हुरैरा, मो. अय्यूब, मो.मोआज ने तकरीर और नात से लोगों का मन मोह लिया। सभी बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया। अंत में मुल्क में अमन चैन और मुल्क के तरक्की के लिए दुआ की गई। मौके पर मुख्य रूप से हाफिज तबीब उल हुसैनी, हाफिज इबाद उल्लाह सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।