प्रतिनिधि,सिंदरी। पूरे सिंदरी नगर में जेवीवीएनएल 11 केवी बिजली की जाल 40 करोड़ की लागत से बिछाया जाएगा विद्युत महाप्रबंधक धनबाद । पूरे सिंदरी के लोग बिजली की लचर व्यवस्था से परेशान रहते है खास कर गर्मियों में लो वोल्टेज और ब्रेक डाउन से निजात दिलवाने के लिए धनबाद निर्माण के जिला संजोयक राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पूरे झरिया सर्कल के बिजली समस्या को लेकर विद्युत महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह से मिला,जिस पर उन्होंने बताया की सिंदरी की बिजली समस्या दूर करने के लिए 40 करोड़ की राशि खर्च करने की योजना तैयार है। झारखंड विद्युत वितरण निगम के पास प्राक्कलन और प्रस्ताव भी भेजा गया है। अनुमोदन का इंतजार है। अनुमोदन होते ही बिजली की समस्या से सिंदरी के उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर हो जाएगी और पूरा सिस्टम भी चुस्त- दुरुस्त हो जाएगा।





ज्ञात हो कि राजीव शर्मा के नेतृत्व में सिंदरी का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें काफी संख्या में महिलाएं की भागीदारी भी थी महाप्रबंधक से मिले थे और सिंदरी की बिजली की समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया था, जिसका निदान उन्होंने तुरंत करने का वायदा किया था। साथ ही एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ऊर्जा के प्रधान सचिव अविनाश कुमार और साथ में जेवीवीएनएल वरीय पधाधिकारी साथ में अनिल आशुतोष , दीपक कुमार दीपू और प्रशांत पांडे की मीटिंग हुई थी, जिसमें धनबाद से आयुक्त ने भी दूरभाष के द्वारा शिरकत की थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था की सिंदरी नगर की बिजली के सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए एक डीपीआर बनाया जाए, ताकि शहर की सारी समस्या बिजली की दूर हो सके। अब जेवीवीएनएल से अनुरोध है जल्द-से- जल्द अनुमोदन हो और सिंदरी के विद्युत की समस्या का निराकरण हो।