प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने बीते 19 जनवरी को क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में रविवार को दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें कपाली निवासी मो. मकसूद उर्फ बदरू और मानगो आजाद बस्ती का रहने वाला मो. रेहान उर्फ गोरखा शामिल है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ मोबाइल और गहनों की बरामदगी भी की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। मौके पर थाना के एसआई नितेश कुमार ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।