पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। चतरा संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जैसे-जैसे पांचवें चरण के चुनाव का दिन नजदीक आते जा रहा है विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। इसी क्रम में जिले के सिमरिया विधानसभा के टंडवा प्रखंड में डहु, बड़गांव, नवादा, सिरपा, गोंदाडीह समेत प्रखंड के दर्जनों गांवों का दौरा कर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम ने मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस बार चतरा लोकसभा से 5 लाख पार और मोदी सरकार के 400 सौ पार के सपनों के साकार करने को लेकर सभी मतदाताओं को संकल्प दिलाया। भाजपा के जीतन राम ने चतरा लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी कालीचरण सिंह को लोकसभा से एक-एक मत देकर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कराकर मोदी के हाथों को मजबूत करने की बातें कही।
इस मौके पर टंडवा प्रखंड के डहू पंचायत के महेंद्र महतो, गणेश महतो, रामेश्वर महतो,सुधीर साहब, उमेश कुमार राणा, मुकेश महतो, सहदेव राणा, विकास महतो,जगन्नाथ महतो, सहित सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और सभी लोगों ने निर्णय लिया कि रिकॉर्ड मतों से चतरा लोकसभा से कालीचरण सिंह जीतेंगे।





