पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी,चतरा।सिमरिया विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उज्वल दास ने इटखोरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।प्रखंड के बघमुंडी पंचायत के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।





उज्जवल कुमार दास ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के सिवा विकास का कोई काम नहीं किया।किसान मजदूर और विशेष कर प्रतियोगी परीक्षार्थियों को ठगने का काम किया।पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम किया। उज्जवल ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होते हुए भी आदिवासियों की उपेक्षा की।जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया सिर्फ झारखंड के लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया।इसलिए मतदाताओं से मेरी अपील है की झारखंड में ऐसी सरकार बनाएं जो जनता के हितों को महत्व दे।उज्जवल ने मतदाताओं से कहा कि कमल फूल छाप पर 13 तारीख को 1नंबर पर बटन दबा कर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनायें। आपका समर्थन मिला तो आपके लिए हमेशा मैं तत्पर रहूंगा। बता दें कि इटखोरी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करने के क्रम में सिमरिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी उज्वल कुमार दास करनी मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।





उज्जवल कुमार दास ने बताया कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के हर क्षेत्र में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।सिमरिया में भाजपा का जीत निश्चित है। उज्जवल ने कहा कि इस बार झारखंड की जनता झारखंड प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सरकार बनाने का मन बन चुकी है। आज झारखंड के जन-जन की एक ही है पुकार झारखंड मांगे भाजपा सरकार।





इस जनसंपर्क अभियान के मौके पर मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, महामंत्री सह प्रभारी शिव कुमार राणा, रामकुमार सिंह, सुरेश सिंह,डोमन राणा, विजय दांगी,शंकर चंद्रवंशी, अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, निरंजन सिंह,मण्डल मंत्री अनुज दांगी, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानी यादव,ओबीसी प्रखंड उपाध्यक्ष श्री राम चौरसिया,सीताराम दांगी, राजेंद्र राणा, रामप्रसाद राणा, रामाधार राम, सुधीर राय,पूर्व ओबीसी जिला अध्यक्ष राजेंद्र राम, डा ऋषि, शक्ति सिंह, कैलाश सिंह, संतोष दांगी, सच्चिदानंद सिन्हा, अंजू सिंह,समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।